फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The trade board protested against the increase in house tax

Saharanpur News: हाउस टैक्स में बढ़ोतरी पर व्यापार मंडल ने जताया विरोध

Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The trade board protested against the increase in house tax
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने हाउस टैक्स में वृद्धि पर विरोध किया। मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नगर निगम ने हाउस टैक्स में अनुचित तरीके से वृद्धि कर दी है। पिछले वर्ष टैक्स में 12.5 फीसदी की बढोत्तरी हुई थी, जबकि इस वर्ष 100 से 1000 फीसदी तक की बढोत्तरी नगर निगम ने की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सहारनपुर में आज तक एक भी उल्लेखनीय कार्य नगर निगम ने नहीं कराया है।
चाहे सहारनपुर में व्यापारियों के लिए प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग बनानी हो, सहारनपुर नगर के बीच स्थित बस स्टैंड को बाहर स्थानांतरित करना हो। सब्जी मंडी, फलों के व्यापारियों के लिए वैंडिंग जोन नहीं बनाए गए हैं। उन्होंने नगर निगम की ओर से बढ़ाए गए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग की। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महामंत्री अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष साहिल गाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कोर कमेटी की बैठक रेलवे रोड स्थिति कार्यालय पर हुई। बैठक में नेताओं ने जीआईएस सर्वे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठन हर बड़े स्तर पर व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। बैठक मे महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, सुधीर मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed