{"_id":"66c65f04f7fcda8940066744","slug":"the-time-taken-for-the-papers-to-reach-the-centres-from-the-treasury-can-be-known-through-mock-drill-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-129797-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मॉकड्रिल से जाना ट्रेजरी से केंद्रों तक पेपर पहुंचने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मॉकड्रिल से जाना ट्रेजरी से केंद्रों तक पेपर पहुंचने का समय
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी सुरक्षा के साथ कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बुधवार को मॉकड्रिल की। इसमें पेपर को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने में लगने वाले समय और रास्ते में आने वाली समस्याओं का आंकलन किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि मॉकड्रिल ऐसे हुई जैसे पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही हो। इसमें सुबह सात बजे ट्रेजरी खाेली गई। इसके बाद साढ़े सात बजे स्टेशनरी को पुलिस भर्ती केंद्रों तक भेजा गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। इसमें देखा गया कि पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचाने में कितना समय लगेगा और उसे नोट किया गया। साथ ही रास्ते में किस प्रकार की समस्या सामने आएंगी, इसका आकलन किया गया। नजदीक के परीक्षा केंद्रों पर पांच मिनट में पेपर पहुंच गया, जबकि दूर के परीक्षा केंद्रों पर थोड़ा समय लगा। इस दौरान सभी सेंटरों पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें, जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं।