फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The thug planted the merchant with fifty sacks of cement

ठग ने व्यापारी को लगाया पचास बोरी सीमेंट का चूना

Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The thug planted the merchant with fifty sacks of cement
बेहट (सहारनपुर)। सीमेंट व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए सीमेंट के बैग ठगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट के पास ओमप्रकाश सोम प्रकाश सीमेंट एजेंसी के मालिक सौरभ कुमार ने बताया कि उसके पास मनोज शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया कि बरौली में उसके रिश्तेदार के यहां 50 सीमेंट के बैग की आवश्यकता है। सीमेंट के बैग पहुंचाने वाले व्यक्ति को उक्त पेमेंट कर दी जाएगी। उन्होंने 26 नवंबर को मजदूर जावेद को उक्त व्यक्ति का फोन नंबर देकर सीमेंट भेज दिया। मजदूरों ने बरौली गांव के बाहर ट्रक से सीमेंट पिकअप गाड़ी में पलटी कर दिया। उक्त व्यक्ति ने फोन पर संसारपुर गांव में होने की बात कहते हुए मजदूर से पेमेंट वहीं आकर लेने को कहा और जब मजदूर संसारपुर गांव पहुंचा तो उक्त मोबाइल नंबर बंद कर लिया। देर शाम तक मजदूर और सीमेंट व्यापारी फोन नंबर मिलाते रहे, लेकिन नंबर बंद मिला। सीमेंट व्यापारी ने उक्त नंबर की सिम का पता लगाया तो पता चला कि उक्त नंबर खेड़ा खुर्द दिल्ली रोड सहारनपुर निवासी व्यक्ति का है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी बेहट पवन सिंह ने कहा तहरीर लेकर मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी मवी कलां के पास खेड़ा खुर्द का रहने वाला है। जल्द ही दबिश कर गिरफ्तार कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed