फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The then Additional District Magistrate Administration appeared through VC in the riot case

Saharanpur News: दंगा मामले में वीसी के जरिए पेश हुए तत्कालीन अपर जिलाधिकारी प्रशासन

Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The then Additional District Magistrate Administration appeared through VC in the riot case
सहारनपुर। वर्ष 2014 में हुए दंगों के मामले में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अदालत में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेश हुए। उन्होंने घटना के संबंध में अपने बयान दर्ज कराए। गठित जांच समिति की सत्यता की पुष्टि की।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में गुरुद्वारा की जमीन को लेकर जिले में दंगे हुए थे। दंगे के दौरान पुलिस कांस्टेबल सहसपाल को गोली मार दी गई थी, जिसमें सहसपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर तत्कालीन जिलाधिकारी संध्या तिवारी, तत्कालीन अपर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और तत्कालीन वरिष्ठ अधीक्षक राजेश पांडेय मौजूद थे, लेकिन विवेचक ने उन्हें साक्षी नहीं बनाया था।
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान साक्ष्य और केस डायरी में दोनों अधिकारियों के मौके पर उपस्थित होने के साक्ष्य प्रकाश में आए। इसके बाद सहायक शासकीय अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र देकर तीनों अधिकारियों को साक्ष्य अभियोजन के लिए आवश्यक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने इसके बाद सभी को पेश होने के निर्देश दिए थे। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में जारी है। बृहस्पतिवार को वर्तमान में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अपने बयान में गठित जांच समिति की रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि की है। साथ ही पूरे घटनाक्रम को अदालत के दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed