फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The tempo fell into the drain uncontrollably on the broken road

टूटी सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरा टेंपो

Tue, 01 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The tempo fell into the drain uncontrollably on the broken road
पुरानी मंडी टूटी सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरा टेंपो - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुरानी मंडी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद तोड़कर छोड़ी गई सड़क परेशानी का सबब बनी है। सोमवार को इस सड़क पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक और कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। पूर्व में भी यहां हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा निवासी अब्दुल रहमान सोमवार सुबह टेंपो में चारा भरकर पुरानी मंडी से लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिगलानी बिल्डिंग के पास टूटी सड़क की वजह से टेंपो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में चालक की जान भी बाल-बाल बची। लोगों की मदद से चालक और टेंपो को नाले से बाहर निकाला गया। क्षेत्रवासी राशि अली, सलीम खान, वसीम व रिजवान का कहना है कि सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार सड़क को टूटी हालत में छोड़कर चला गया। बताया कि पिछले दिनों मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से सड़क बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार व नगर निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed