फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The temple Notbandi digital

नोटबंदी से मंदिर भी हुए डिजिटल

Sat, 31 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The temple Notbandi digital
Paytm
सहारनपुर में नोटबंदी के बाद अब मंदिर में भी दान देने के लिए खाता खुल गया है और कैश न दे पाने वाले श्रद्धालु पेटीएम से मंदिर में दान एवं चढ़ावा चढ़ाने लगे हैं। प्रसाद खरीदने के लिए भी पेटीएम से भुगतान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

     
नोटबंदी के चलते देवों के मंदिरों में पिछले दो माह से चढ़ावा एवं दान काफी कम हो गया। जिससे मंदिरों के रखरखाव एवं देवों के साज श्रृंगार में मंदिर संचालकों को दिक्कतें आने लगीं। मंदिरों में चढ़ावा कम हो गया।
विज्ञापन


अब मंदिरों की रखरखाव कमेटियों ने मंदिर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेटीएम की सुविधा शुरू कर दी है। शहर के बालाजी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं को न सिर्फ चढ़ावा एवं दान के लिए पेटीएम की सुविधा दी गई है, बल्कि प्रसाद एवं अन्य सामग्री के लिए भुगतान पेटीएम से लेना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखकर हर कोई हैरान है। इसके लिए खाता भी खोला गया है। जिसमें पेटीएम से पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।  शहर के प्रमुख मंदिरों को कैशलेस करने की तैयारी चल रही है।


सिद्धपीठ भूतेश्वर महादेव मंदिर धोबीघाट के प्रबंध समिति अध्यक्ष मुकेश गोयल का कहना है कि जल्द ही मंदिर में पेटीएम सिस्टम लागू करने के साथ स्वाइप मशीन लगवायी जाएगी, ताकि मंदिर को पूरी तरह कैशलेस किया जा सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed