{"_id":"69541e663b94890314076c34","slug":"the-temperature-rose-by-one-degree-due-to-weak-sunshine-but-there-is-still-no-relief-from-the-cold-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-166136-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हल्की धूप से एक डिग्री बढ़ा तापमान, सर्दी से फिर भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हल्की धूप से एक डिग्री बढ़ा तापमान, सर्दी से फिर भी राहत नहीं
Wed, 31 Dec 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में दिनभर आसमान में छाया रहा कोहरा
सहारनपुर। मंगलवार को हल्की धूप निकल आने से न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन सर्दी से राहत फिर भी नहीं मिली। बाहर धूप थी, लेकिन घरों के भीतर ठिठुरन बरकरार रही।
जनपद में तीन दिन से सर्दी चरम पर है। रविवार और सोमवार न्यूनतम तापमान अभी तक के सबसे कम स्तर पांच डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान भी गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। मंगलवार की सुबह भी घना कोहरा लेकर आई, लेकिन कोहरा आसमान में अधिक था, नीचे जमीनी तल पर कम, लेकिन सर्दी का प्रकोप पूरा रहा। दोपहर करीब एक बजे आसमान से कोहरा छटा और हल्की धूप निकल आई।
दोपहर दो बजे तक आसमान में चढ़ा कोहरा बादल के रूप में नजर आया। दिनभर हल्की धूप रही, जिसने लोगों को कुछ हद तक राहत दी, लेकिन घरों के भीतर सर्दी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ाें पर बर्फबारी के कारण हवा में शीतलता है, जो सर्दी को बढ़ा रही है। अगले दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। एक जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके बाद सर्दी के और बढ़ने की आशंका जताई गई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
-- -- --
32 गांवों में अलाव की व्यवस्था नहीं
नगर में मिलकर उसे महानगर बनाने वाले 32 गांवों को नगर निगम नजरअंदाज कर रहा है। महानगर में 250 जगहों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन शहर में शामिल 32 गांवों में अलावा की व्यवस्था नहीं की गई है। लोग कचरा आदि जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं।
-- -- --
बीते दस दिन का तापमान
तिथि-- -- -- -न्यूनतम-- -अधिकतम
30 दिसंबर-- -06-- -- -- -12
29 दिसंबर-- -05-- -- -- -11
28 दिसंबर-- -05-- -- -- -13.5
27 दिसंबर-- -10-- -- -- -17.4
26 दिसंबर-- -10-- -- -- -17
25 दिसंबर-- -10-- -- -- -15
24 दिसंबर-- -10-- -- -- -15
23 दिसंबर-- -10-- -- -- -17
22 दिसंबर-- -12-- -- -- -24
21 दिसंबर-- -10-- -- -- -17
विज्ञापन
जनपद में तीन दिन से सर्दी चरम पर है। रविवार और सोमवार न्यूनतम तापमान अभी तक के सबसे कम स्तर पांच डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान भी गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। मंगलवार की सुबह भी घना कोहरा लेकर आई, लेकिन कोहरा आसमान में अधिक था, नीचे जमीनी तल पर कम, लेकिन सर्दी का प्रकोप पूरा रहा। दोपहर करीब एक बजे आसमान से कोहरा छटा और हल्की धूप निकल आई।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे तक आसमान में चढ़ा कोहरा बादल के रूप में नजर आया। दिनभर हल्की धूप रही, जिसने लोगों को कुछ हद तक राहत दी, लेकिन घरों के भीतर सर्दी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ाें पर बर्फबारी के कारण हवा में शीतलता है, जो सर्दी को बढ़ा रही है। अगले दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। एक जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके बाद सर्दी के और बढ़ने की आशंका जताई गई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
32 गांवों में अलाव की व्यवस्था नहीं
नगर में मिलकर उसे महानगर बनाने वाले 32 गांवों को नगर निगम नजरअंदाज कर रहा है। महानगर में 250 जगहों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन शहर में शामिल 32 गांवों में अलावा की व्यवस्था नहीं की गई है। लोग कचरा आदि जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं।
बीते दस दिन का तापमान
तिथि
30 दिसंबर
29 दिसंबर
28 दिसंबर
27 दिसंबर
26 दिसंबर
25 दिसंबर
24 दिसंबर
23 दिसंबर
22 दिसंबर
21 दिसंबर