फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team then met, but fell away in the hearts

दल तो मिले, मगर दिलों में रह गई दूरी

Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
The team then met, but fell away in the hearts
राजनी‌ति - फोटो : demo
सहारनपुर के देवबंद में सपा और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता अलग-थलग दिख रहे हैं। चुनावी जंग में कूदने के लिए दोनों दल मिल गए है, मगर इनके कार्यकर्ताओं के दिलों में अभी भी दूरी नजर आ रही है।
विज्ञापन


सपा से माविया अली का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक वर्तमान में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चौधरी के लिए तैयार नहीं है। जबकि, माविया यदि सपा से टिकट पाने में कामयाब हो जाते हैं तो कांग्रेसियों का एक गुट उनके साथ आता नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन


देवबंद सीट पर टिकट को लेकर खींचतान जारी है। माविया अली के समर्थक चाहते हैं कि सपा से उनको टिकट हो। इस कारण वह वर्तमान में घोषित कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चौधरी के लिए कतई तैयार नहीं है। कुछ ऐसे ही हालात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भी बनते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि माविया अली सपा से प्रत्याशी घोषित होते हैं तो कांग्रेसियों का एक गुट अलग राह पकड़ने का मन बनाए हुए हैं। जबकि, सपा का एक बड़ा धड़ा माविया अली का समर्थन न करने का पहले ही एलान कर चुका है। हालांकि इस सीट पर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण दोनों ही दलों के कार्यकर्ता बेचैन हैं। 


सबसे अधिक माविया समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें माविया अली के टिकट होने की खबर मिले और वह चुनाव प्रचार के लिए मैदान में कूदे। 

इस बीच चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। माविया अली का टिकट होने की सबसे अधिक चर्चाएं चल रही हैं। इसे लेकर समर्थक खुशी मनाते हैं, लेकिन टिकट पक्का न होने पर मायूस दिखाई देते हैं। 

सपा और कांग्रेस में गठबंधन होने के बावजूद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह आपसी फूट चुनाव के लिहाज से नुकसान दायक साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed