फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team saw the reality of illegal mining with a drone

टीम ने ड्रोन से देखी अवैध खनन की हकीकत

Sun, 23 Feb 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
The team saw the reality of illegal mining with a drone
बेहट क्षेत्र में अवैध खनन की जांच के लिए पहुंची टीम। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट(सहारनपुर)। पिछले तीन दिन से जनपद में अवैध खनन की जांच कर रही लखनऊ से आई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने शनिवार को बेहट और मिर्जापुर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से यमुना नदी में किए अवैध खनन की हकीकत देखी। टीम ने खनन के दौरान जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों से खुदाई के दौरान किए गहरे और बड़े गड्ढों की पैमाइश कराकर यह भी पता लगाया कि कहां कितना घन मीटर अवैध खनन किया गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन से जनपद में लखनऊ से आई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम अवैध खनन की जांच कर रही है। टीम ने पहले दिन खनन बेल्ट में यमुना नदी के आसपास संचालित स्टोन क्रेशरों के स्टॉक से संबंधित प्रपत्रों की जांच की । इसके बाद टीम ने यमुना समेत बरसाती नदियों में अवैध खनन की जांच की । टीम ने हथनी कुंड बैराज से लेकर सरसावा तक जांच करने के बाद शनिवार को यमुना नदी में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के लोदी बांस से लेकर कोतवाली बेहट क्षेत्र में बरथा जोन तक ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध खनन की जांच की। जांच के दौरान यमुना नदी में मिले बड़े व गहरे गड्ढों की पैमाइश कराई । यह गड्ढे मशीनों से की गई खुदाई के दौरान बने है। टीम ने पैमाइश से यह पता लगाया है कि किस जगह कितने घन मीटर अवैध खनन किया। कड़ाईवाला के पास एक स्टोन क्रेशर द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने के सबूत भी मिले हैं। टीम ने बरथा जोन में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed