{"_id":"643ae470adcf19ef3d083396","slug":"the-team-of-paschimanchal-vidyut-vitran-nigam-reached-the-finals-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-945-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फाइनल में पहुंची पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फाइनल में पहुंची पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम
Sat, 15 Apr 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
ज्ञान कलश स्कूल में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में खेलते खिलाड़ी
सहारनपुर। ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर खेली जा रही पहली सीआईएस अमृतकलश क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को सिंचाई विभाग सहारनपुर और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के बीच खेला गया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम ने पांच विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंचाई विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 137 रन बनाए। इनमें मनोज ने 34 और अंकित यादव ने 28 रन का योगदान दिया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के लिए विवेक और राहुल ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम की शुरुआत शानदार रही। टीम ने मात्र 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मानी ने 45 और तनु ने 38 रन बनाए। सिंचाई विभाग के लिए शिवमेश ने तीन तथा जयंत व सचिव ने एक-एक विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच राहुल चौधरी को चुना गया। फाइनल मुकाबला रविवार यानि आज एडमिन इलेविन और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के बीच होगा।