{"_id":"6266e053ee1e4214bb3a01cc","slug":"the-talks-between-farmers-and-power-grid-officers-remained-fruitless-saharanpur-news-mrt586028339","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और पावर ग्रिड अफसरों की वार्ता रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और पावर ग्रिड अफसरों की वार्ता रही बेनतीजा
विज्ञापन
लंढौरा गुर्जर में मुआवजे को लेकर पावर ग्रिड अफसरों से बात करते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मुआवजे को लेकर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन अफसरों और किसानों के बीच हुई वार्ता में सहमति नहीं बन सकी। किसानों का कहना था कि वे मुआवजा मिलने के बाद ही काम शुरू होने देंगे जबकि अफसरों का कहना था कि मुआवजे की प्रक्रिया निर्माण के बाद पूरी होगी।
बता दें कि गांव चुनहेटी में ओवर ब्रिज हाईवे के पास जगाधरी से टपरी तक पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा किसानों के खेतों में पावर लाइन के टावर लगाने का काम किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि बिना मुआवजा दिए उनके खेतों में टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस पर किसानों ने कार्य को बंद करा दिया था। सोमवार को गांव लंढौरा गुर्जर में पावर ग्रिड कार्पोरेशन के अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता हुई। इनमें पावर ग्रिड उपक्रेंद्र रुड़की के उप प्रबंधक ललित कुमार, सीनियर डीजीएम आरपी साहू ने किसानों से कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार किसानों को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
जबकि वार्ता में मौजूद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह, नवीन त्यागी, पहल सिंह के नेतृत्व में प्रभावित किसानों का कहना था कि जब तय करके उनका मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वे टावर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। इसके बाद अधिकारी लौट गए। इस दौरान प्रताप सिंह, रामशरण, रामचंद्र, ओमकुमार, नौशाद अली, मान सिंह, शाहनवाज, विरेंद्र, साधु, इंद्रपाल, सावेज, जसवंत, परमाल, विनीत आदि किसान रहे।