{"_id":"615c94d48ebc3e323b522c12","slug":"the-student-s-name-was-cut-off-for-making-the-video-of-the-principal-smoking-viral-saharanpur-news-mrt559296121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान करते प्रधानाचार्य का वीडियो वायरल करने पर छात्र का नाम काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम्रपान करते प्रधानाचार्य का वीडियो वायरल करने पर छात्र का नाम काटा
विज्ञापन

सहारनपुर। बिहारीगढ़ क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र विजय कुमार को कॉलेज परिसर में धूम्रपान करते प्रधानाचार्य की वीडियो वायरल करने पर कॉलेज से निकाल दिया गया। पीड़ित छात्र न्याय की गुहार लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिला। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे विजय ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले किसी ने उनके प्रधानाचार्य की विद्यालय परिसर में धूम्रपान करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। वीडियो उसके पास भी आया था, जिसे उसने भी वायरल कर दिया था। इसके बाद उसका नाम कॉलेज से काट दिया गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने धमकी दी थी कि वह किसी अन्य कॉलेज में दाखिला नहीं होने देंगे। कुछ ही दिन पहले बिना परीक्षा दिए उसे 11वीं पास की टीसी और मार्कशीट दे दी गई। उसने 12वीं में दाखिला मांगा तो मना कर दिया। विजय का आरोप है कि उसका दाखिला किसी भी कॉलेज में नहीं होने दिया जा रहा है। वह तीन कॉलेेजों में चला गया है, वहां से उसे मना कर दिया गया है। 12वीं का प्राइवेट फार्म भरा है, वह भी 15 दिन बाद निरस्त कर दिया है। पीड़ित ने न्याय दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने छात्र का प्रार्थनापत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई के लिए भेजा है।
उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित छात्र की शिकायत मिलने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।