फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The student molested his father with a stick

छात्र ने की पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या

Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The student molested his father with a stick
गंगोह के बिलासपुर में मृतक के घर बैठे शोकाकुल परिजन और ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। मनमुटाव के चलते बेटे ने मां और बहन को नशीली गोली खिलाकर सुलाने के बाद पिता को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी 50 वर्षीय सुशील का अपने छोटे बेटे सागर से पिछले कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था। गंगोह कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की रात सागर ने अपने बड़े भाई अक्षय के खेत पर जाने के बाद अपनी मां और बहन को नशीली गोली खिला कर सुला दिया। इसके बाद उसने डंडे से पिता सुशील पर ताबड़तोड़ अनगिनत वार कर डाले। इससे सुशील लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद सागर ने कपड़े से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घर से शोर की आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेत पर अक्षय को सूचना दी और चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। सुशील की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया। हत्यारोपी के बडे़ भाई अक्षय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सागर के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी कक्षा 12 का छात्र है।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली
नागल। नागल थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहनपुर में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गोली मारने के आरोपी भतीजे को खेत से ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की दुपहर बाद करीब तीन बजे गांव विनीत पुत्र राजेंद्र अपने खेत के पुराने कुएं से ईंटें उखाड़ रहा था। तभी उसका चाचा 55 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रामस्वरूप वहां पहुंच। उसने उसे कुएं वाली जमीन अपनी बताते हुए ईंट उखाड़ने से मना किया। इस पर चाचा भतीजा दोनों में कहासुनी हो गई। देवेंद्र का आरोप है कि विनीत ने तमंचा निकाल कर उस पर गोली चला दी। गोली लगने से देवेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद विनीत वहीं खेत में ही घूमता रहा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विनीत को हिरासत में लेते हुए देवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं आई है। फिर भी आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed