{"_id":"47ef4e378d05cc6428305360fd3bbf04","slug":"the-streets-of-city-will-illuminate-with-solar-energy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी शहर की सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के लिए चयनित सहारनपुर शहर की सड़कें और गलियां सौर ऊर्जा से रोशन होंगी। नगरायुक्त ने सोलर प्लांट का बजट भी तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही मूर्त रूप दिए जाने की तैयारी है।
इसके अलावा शहर में बनने वाली किसान मंडी के लिए भी दिल्ली रोड पर जमीन चिह्नित कर ली गई है, जिसका प्रपोजल सात दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तुत किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में बिजली की कुल खपत में दस फीसदी हिस्सा सौर ऊर्जा का होना जरूरी है। कोर्ट रोड को पूरी तरह से सौर ऊर्जा से लैस करने का प्लान पहले से ही निगम ने तैयार किया हुआ है। अब निगम पूरे शहर की सड़कों और गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटों को सौर ऊर्जा रोशन करने की तैयारी कर रहा है।
इसके लिए नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ आईटीसी में लगे सोलर प्लांट का निरीक्षण करते हुए उसका जायजा लिया। उन्होंने आईटीसी के अधिकारियों से उसकी लागत और फायदों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने शहर में बड़े पैमाने पर सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया है, जिससे शहर की सभी सड़कें और गलियों को सौर ऊर्जा से जोड़कर रोशन किया जाएगा। निगम की टीम मंगलवार को दिल्ली रोड पर खाली पड़ी आवास विकास की सवा हेक्टेयर जमीन को भी देखने पहुंची थी, जिसपर किसान मंडी बनाने की तैयारी है।
नगरायुक्त उक्त जमीन को फाइनल कर चुके हैं, जिसका प्रपोजल सात दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तुत किया जाएगा। किसान मंडी में किसानों की सब्जियों, फलों और फूलों को ताजा रखने के लिए एसी प्लांट लगाया जाएगा। इसके अलावा इसमें किसानों के लिए गेस्ट हाउस भी होगा।
सर्वर ने फिर नहीं दिया साथ ः भले ही केंद्र सरकार ने ऑनलाइन सुझाव के लिए चार दिसंबर तक का समय बढ़ा दिया हो, मगर तीसरे दिन मंगलवार को भी सर्वर न चलने की वजह से वोटिंग नहीं हो सकी।
नगर निगम में वोटिंग का कार्य देख रहे कुलदीप ने बताया कि पिछले दिन दिन से सर्वर लगभग बंद पड़ा है, जिसकी वजह से मंगलवार को मुश्किल से 25 सुझाव ही दर्ज हो सके। अभी तक सहारनपुर करीब 95 हजार सुझाव ऑनलाइन प्राप्त कर चुका है। तीन दिन से सर्वर बंद होने से सहारनपुर को कम से कम 30 हजार सुझाव का घाटा हुआ है।