फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The sticks returned from Mhadi, echoed

म्हाड़ी से लौटी छड़ियों, गूंजे जयकारे

Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The sticks returned from Mhadi, echoed
गोगा म्हाड़ी से छड़ी लेकर लौटते भक्त। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी से तीसरे दिन छड़ियां लौट आई। भक्तों ने सुबह के समय नेजा और सरदर सहित सभी छड़ियों का पूजन कराया। इसके साथ ही बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भी शुक्ल पक्ष की दशमी पर भरने वाले तीन दिवसीय म्हाड़ी मेले पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही, लेकिन इस बार नेजे के साथ छड़ियां म्हाड़ी पर गई, जहां तीन दिन सुबह और शाम को छड़ियों के भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नेजे सहित छड़ियों का भक्तों ने मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। इसके पश्चात वाहनों के जरिए छड़ियों को लेकर अपने-अपने स्थानों पर लौट गए। इस दौरान पंकज उपाध्याय, गुलशन सागर, अनिल प्रताप सैनी, ओम प्रकाश सैनी, सन्नी, बृजपाल, विनोद प्रकाश, रवि उपाध्याय, सत्यम सागर, शैंकी सागर सहित छड़ियों के भक्त मौजूद रहे। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन होंगे छड़ियों के बेसेरे
शनिवार और रविवार को लौटी छड़ियों के बसेरे आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही तीसरे दिन भक्तों के हाथों में बांधी गई डोरियां खोल दी जाएंगी। इसके साथ ही बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज पूजा महोत्सव संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed