{"_id":"60660b6c8ebc3ec4477c58ba","slug":"the-speed-at-the-sharp-turn-caused-the-accident-saharanpur-news-mrt532572592","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीव्र मोड़ पर तेज गति बनी हादसे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीव्र मोड़ पर तेज गति बनी हादसे की वजह
विज्ञापन
अंबाला रोड ओवर ब्रिज का मोड़ पर लगी ग्रिल
- फोटो : SAHARANPUR
तीव्र मोड़ पर तेज गति बनी हादसे की वजह
सहारनपुर। अंबाला रोड पुल का तीव्र मोड़ और तेज गति भाई-बहन की मौत का कारण बन गई। ट्रक तेज गति में था और सड़क के बीचोबीच चल रहा था। इसी कारण ट्रक से बाइक सवार वसीम और उसकी बहन रेशमा की सीधी टक्कर हुई। वसीम ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
रात में ही जब कुतुबशेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो छानबीन में यही बातें सामने आईं। पता चला कि वसीम और उसकी बहन रेशमा अंबाला रोड की तरफ से बाइक से आ रहे थे। ट्रक चालक शहर की तरफ से सरसावा की तरफ जा रहा था। अंबाला रोड फ्लाईओवर पर जहां हादसा हुआ, वहां तीव्र मोड़ है। माना जा रहा है कि जब तक वसीम को सामने से आता ट्रक दिखाई दिया, तब तक उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। वसीम की बाइक ट्रक के नीचे घुस गई थी।
अंबाला रोड फ्लाईओवर पर दो माह में पांच मौतें
अंबाला रोड फ्लाईओवर पर हादसे बार-बार हो रहे हैं। तीन दिन पहले ही 29 मार्च को भाजपा नेता संजीव विश्वकर्मा का पुत्र रोहन अपने दोस्त रोहित और अमित के साथ कार से सरसावा की तरफ से सहारनपुर लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर ही किसी कार चालक द्वारा टक्कर मार देने पर तीनों दोस्तों की कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई थी। इस हादसे में रोहन और रोहित की मौत हो गई। वहीं, गत सात फरवरी को भी इसी पुल से स्कार्पियो नीचे गिर गई थी, जिस कारण देहरादून निवासी तीन युवकों की मौत हो गई थी।

अंबाला रोड ओवर ब्रिज का मोड़- फोटो : SAHARANPUR