फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The soil was not removed even after three days, there was a traffic jam

तीन दिन बाद भी नहीं हटाई मिट्टी, लगा ट्रैफिक जाम

Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The soil was not removed even after three days, there was a traffic jam
सहारनपुर। जिला अस्पताल से आंबेडकर चौक की तरफ से गैस पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई करके सड़क पर डाली गई मिट्टी तीन दिन बाद भी नहीं हटाई गई। सोमवार को इसकी वजह से ट्रैफिक जाम भी रहा और लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सड़क किनारे खोदाई का कार्य गत शुक्रवार को कराया गया था। खोदाई कर निकाली गई मिट्टी आधी सड़क तक फैला दी गई और मिट्टी की ऊंची ढांग लगा दी। शनिवार और रविवार को तो साप्ताहिक बंदी रही, जिस कारण वाहनों का आवागमन कम था, लेकिन सोमवार को सड़कों पर वाहन आए तो जिला अस्पताल से आंबेडकर चौक तक ट्रैफिक जाम हो गया। इसका प्रभाव आंबेडकर चौक और जिला अस्पताल चौक पर भी पड़ा। इस कारण ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाने में जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को शहर में अन्य भी कई इलाकों में ऐसी ही अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। अंसारी रोड पर भी चतरा पुल का निर्माण कराने के लिए सड़क पर निर्माण सामग्री डाल दी गई है। यहां भी लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed