{"_id":"c4abf56ad116aa455d8534afbcf766ec","slug":"the-self-immolation-attempt-by-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने किया आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय द्वारा समायोजन निरस्त करने का आदेश जारी होने के बाद से शिक्षामित्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोशित शिक्षामित्रों ने बुधवार को घंटाघर और कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगाया। इस दौरान दो शिक्षामित्रों ने आत्मदाह का प्रयास भी किया। उनको समय रहते रोक लिया गया।
सैकड़ों शिक्षामित्र सुबह 11 बजे गांधी पार्क में इकट्ठा हुए। यहां से वह घंटाघर चौक पहुंचे। वहां थोड़ी देर तक जाम लगाने के बाद दीवानी तिराहे पहुंचे। यहां के बाद कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया।
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नरेश कुमार और अंजू कश्यप ने कहा कि उन्हें नौकरी या इच्छा मृत्यु दोनों में से एक दे दो।
इस बीच समायोजन शिक्षक राजबीर और शिक्षामित्र अहसान ने आत्मदाह का भी प्रयास किया हालांकि समय रहते उनको बचा लिया गया। डीएम पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर शिक्षामित्रों को शांत किया। शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डीएम को देकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीन, सतीश, मनोज, सुनील, शिवकुमार, मुकेश, गुरदीप, अमित, मीनू, फरहाना, अमजद, पिंकी आदि मौजूद रहे।