फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The sacrifices made in the Yagya to celebrate Indra Dev

इंद्र देव को मनाने के लिए यज्ञ में डाली आहूतियां, गांव की परिक्रमा

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The sacrifices made in the Yagya to celebrate Indra Dev
बड़गांव में यज्ञ में आहूतियां डालते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव/नागल (सहारनपुर)। इंद्र देव को मनाने के लिए बड़गांव और नागल में ग्रामीणों ने यज्ञ का आयोजन कर वर्षा की मंगल कामना की। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बड़गांव के प्राचीन शिव मंदिर भूमिया खेड़ा प्रांगण में इंद्र देव को खुश करने के लिए ग्रामीणों ने शनिवार को यज्ञ में आहुतियां डाली। मेघा रे मेघा पानी दे के उच्चारण के साथ गांव के सैकड़ों लोग यज्ञ और गांव परिक्रमा में शामिल हुए। ढोल की थाप के बीच करवों में पानी की धार से पूरे गांव की सीमाओं की परिक्रमा करते हुए इंद्रदेव से पानी बरसाने की मंगल कामना की। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह धीमान, कालूराम, सुखपाल सिंह, शिवकुमार राणा, मुकेश राणा, मांगेराम, ज्ञानसिंह पुंडीर, नाथी सिंह, राकेश कुमार, कुलदीप राणा रहे।
विज्ञापन

नागल के गांव मीरपुर मोहनपुर में बरसात के लिए भूमिया खेड़ा पर यज्ञ कर मन्नते मांगी गई। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जोगेंद्र शर्मा, राज किशोर शर्मा, अरुण वालिया, मास्टर चंद किरण, मनोज वालिया, नीटू शर्मा, अमित शर्मा, नानू शर्मा, आशु शर्मा, सनी वालिया, मांगेराम शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed