{"_id":"689a35ab5c8de72639033e3d","slug":"the-roof-of-the-female-surgical-ward-started-leaking-in-the-rain-the-patients-were-troubled-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-156184-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश में टपकने लगी महिला सर्जिकल वार्ड की छत, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश में टपकने लगी महिला सर्जिकल वार्ड की छत, मरीज परेशान
विज्ञापन
जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में फैला पानी।
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के भवन पुराने होने से बारिश में दीवारों में सीलन आ गई है। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते महिला सर्जिकल वार्ड की छत टपकने लगी है। टपकते पानी के बीच मरीजों को इलाज कराना मुश्किल हो गया है।
प्रबंधन जितना भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर दिखाने का प्रयास कर ले, लेकिन बारिश ने जिला अस्पताल के भवन की बदतर हालत की पोल खोल दी है। रविवार रात से बारिश हो रही है। जिला अस्पताल में शहर समेत दूर-दराज से प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। देखरेख के अभाव में महिला सर्जिकल वार्ड की छत से पानी टपक रहा है। वार्ड सीलन ले गया।
पानी का रिसाव होने से वार्ड में भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं। पूरे वार्ड में पानी होने से किचकिच हो गई। इससे संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है। मरीजों से मिलने वाले तीमारदार भी परेशान हैं। यहीं हाल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का है। बारिश में ओटी की छत भी टपकने लगती है। अन्य वार्डों में दीवारों से सीलन के चलते पुट्टी तक छूट रही है।
विज्ञापन
- पिछले साल वार्डों की कराई थी मरम्मत
पिछले साल बरसात के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल वार्ड, एएनटी सहित अन्य वार्डों की छतों की मरम्मत कराई थी। उसके बाद भी बारिश में छत टपक रही है। ऐसे में मरम्मत कार्य पर भी सवाल उठ रहे है। गुणवत्तापूर्वक काम होता तो शायद अब बरसात में यह स्थिति नहीं होती।
- वर्जन
छत टपकने पर भर्ती मरीजों को बराबर वाले पुरुष वार्ड में शिफ्ट कर दिया था, ताकि मरीजों को इलाज कराने में कोई परेशानी न हो। सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. सुधा कुमारी, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला