फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The risk of heart attack can be reduced by changing lifestyle

Saharanpur News: जीवनशैली में बदलाव कर कम किया जा सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Mon, 12 Jan 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The risk of heart attack can be reduced by changing lifestyle
जीपीओ रोड स्थित होटल सभागार में आईएमए की मासिक बैठक में जानकारी देते डॉ. सुशील शर्मा। स्त्रोत-आ
- जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में हुई आईएमए की मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। अमेरिका से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा ने हृदय रोगों की रोकथाम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यदि जीवनशैली में कुछ आवश्यक और सरल बदलाव किए जाएं तो हार्ट अटैक के खतरे को 90 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि रक्त में लिपिड्स (वसा) को नियंत्रित रखना हृदय रोगों की रोकथाम में बेहद महत्वपूर्ण है। यदि लिपिड प्रोफाइल को संतुलित रखा जाए तो हार्ट अटैक का खतरा करीब 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। वहीं, धूम्रपान करने से हार्ट अटैक का जोखिम लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। उन्होंने फल एवं हरी सब्जियों के नियमित सेवन पर जोर दिया। कहा कि संतुलित आहार हृदय को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

नियमित व्यायाम, शराब और तंबाकू से परहेज, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह को नियंत्रित रखने को भी हृदय रोगों से बचाव के लिए अनिवार्य बताया। पेट की चर्बी को नियंत्रित करने से हार्ट अटैक का खतरा लगभग 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है। इस मौके पर डॉ. नीरज आर्य, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. रेणु शर्मा, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. अमरजीत पोपली, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रवि ठक्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed