फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The rise in temperature, suffocation and humidity made it miserable

तापमान में बढ़ोतरी, घुटन और उमस ने किया बेहाल

Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The rise in temperature, suffocation and humidity made it miserable
सहारनपुर। दिनभर तेज धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। मौसम में घुटन और उमस पैदा होने से हाल बेहाल हो गया। पंखे और कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पाए। हालांकि अपराह्न करीब चार बजे बरसात जरूर हुई, लेकिन उससे भी घुटन कम नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह के समय कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए, लेकिन उसके बाद सूरज की किरणें धूप बिखेरने लगीं। दोपहर बाद तक तेज धूप निकली। साथ ही हवा की रफ्तार भी बहुत कम रही, जिससे मौसम में घुटन और उमस पैदा हो गई। अपराह्न चार बजे के करीब बरसात हुई जो करीब 15 मिनट चली। उम्मीद थी कि इससे कुछ राहत मिलेगी, लेकिन हवा की रफ्तार महज दो किलोमीटर प्रतिघंटा रहने से उमस और घुटन समाप्त नहीं हो सकी। इसका प्रभाव यह रहा कि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से 24 घंटे के भीतर करीब 04 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ गया। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा और बरसात होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed