{"_id":"64723e4559018a4275002525","slug":"the-rickshaws-bought-by-the-corporation-for-lakhs-of-rupees-are-rusting-in-the-rain-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3188-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश में जंग खा रहे निगम द्वारा लाखों रुपये में खरीदे गए रेहड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश में जंग खा रहे निगम द्वारा लाखों रुपये में खरीदे गए रेहड़े
विज्ञापन
-घरों से कचरा लेने को खरीदे गए थे 500 रेहड़े, निगम के पार्क में महीनों से खुले आसमान के नीचे खड़े हैं रेहड़े
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। घरों से कचरा इकट्ठा करने के लिए नगर निगम द्वारा खरीदे गए रेहड़े बारिश में खड़े जंग खा रहे हैं। खास बात यह है कि इनके हैंडल पर स्वच्छता के प्रचार के लिए लगे स्पीकर भी बारिश में भीगकर खराब हो रहे हैं। इसके अलावा करीब तीन महीने से नए ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी निगम में खड़े हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है।
नगर निगम ने करीब तीन महीने पहले बड़ी संख्या में वाहन और 500 रेहड़े आदि खरीदे हैं। इनमें से 100 से अधिक रेहड़े नगर निगम परिसर में बने पार्क में खुले आसमान के नीचे खड़े किए गए हैं। बीते दिनों हुई बारिश में भीगने से इनके रिम और अन्य हिस्सों पर जंग आ चुका है। कइयों के टायर पंक्चर हो चुके हैं, जबकि अभी तक इनका इस्तेमाल भी नहीं हुआ है। इसी प्रकार कई ट्रैक्टर भी इसी पार्क में खड़े हैं, जबकि उनको खड़ा करने के लिए गैराज है। कई कचरा ढुलाई के चौपहिया वाहन भी यहीं पर खड़े किए गए हैं। जेडएसओ राजीव कुमार का कहना है कि रेहड़े जरूरत के हिसाब से वार्डों में भेजे जा रहे हैं।
वार्डों में भी कचरा बन गए रेहड़े
महानगर के अनेक वार्डों में भी रेहड़े वर्षों से खड़ा रहने से कचरा बन रहे हैं। मल्हीपुर रोड पर एसटीपी से पहले बायीं ओर बड़ी संख्या में रेहड़े खड़े हैं, जिनमें से ज्यादातर कचरा बन चुके हैं। इसी प्रकार हकीकतनगर और अन्य वार्डों में भी टंकी परिसर आदि में रेहड़ों को खड़ा किया जाता रहा है।