{"_id":"6a441a016ce63677cc0adbdb","slug":"the-responsible-people-are-not-learning-their-lesson-people-have-lost-their-lives-in-the-lift-before-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-178599-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सबक नहीं ले रहे जिम्मेदार, पहले भी लिफ्ट में गिरकर जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सबक नहीं ले रहे जिम्मेदार, पहले भी लिफ्ट में गिरकर जा चुकी जान
Wed, 01 Jul 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के रेस्टोरेंट में लिफ्ट से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली रोड पर एक मॉल की लिफ्ट से गिरकर एक युवक की जान चली गई थी। हादसे दर हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदार कोई सबक नहीं ले रहे हैं। एक ओर जहां मानकों को पूरा कराने में ढिलाई बरती जाती है, वहीं दूसरी तरफ प्रशिक्षण के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही।
कोर्ट रोड पर रेस्टोरेंट में हुए हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान लिफ्ट खोलने के लिए आवश्यक उपकरण नहीं थे और न ही किसी को ऐसी आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण था। काफी प्रयासों के बाद सरियों की मदद से लिफ्ट खोली गई और संचालक को बाहर निकाला गया था। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संचालक को लिफ्ट से बाहर निकाला जा चुका था।
शहर की लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। यदि किसी इमारत में लिफ्ट खराब हो जाए या कोई व्यक्ति उसमें फंस जाए तो वहां उसे सुरक्षित निकालने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे पहले 26 मई 2023 में दिल्ली रोड स्थित एक मॉल की खराब लिफ्ट में गिरकर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बहलोलपुर निवासी अमन कुमार की मौत हो गई थी। उसकी गर्दन में सरिया घुस गया था। तब पुलिस जांच में सामने आया था कि लिफ्ट के पास कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। न ही किसी तरह का कोई बैरिकेडिंग।