फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The responsibility of children came on the shoulders of a sick elderly

बीमार बुजुर्ग के कंधों पर आई बच्चों की जिम्मेदारी

Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of children came on the shoulders of a sick elderly
बीमार बुजुर्ग के कंधों पर आई बच्चों की जिम्मेदारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अब उस व्यक्ति के बुजुर्ग और बीमार पिता के कंधों पर परिवार के मासूमों की जिम्मेदारी आ गई है।
वह व्यक्ति गुरुग्राम स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 8 मई को उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कोरोना से चल रही जिंदगी की जंग हार गया। परिवार में विधवा के अलावा 9 वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया। घर में अब कोई कमाने वाला नहीं है। बच्चों के बाबा भी बीमार रहते हैं जो बुजुर्ग हैं। ऐसे में बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यह बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उनके पास खेती की जमीन या अन्य कोई जरिया भी नहीं है, जिसके सहारे बच्चों का पालन पोषण हो सके।
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बड़गांव। कोरोना महामारी ने इलेक्ट्रॉनिक की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का पेट पाल रहे मैकेनिक का जीवन खत्म कर दिया। उसकी विधवा बताती है कि मौत से करीब 15 दिन पहले उन्होंने कोविड़ 19 की पहली वैक्सीन लगवाई थी, तभी से बुखार की शिकायत रहने लगी थी। दिन प्रतिदिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे सबसे पहले रुड़की के किसी निजी अस्पताल में लेकर गए, वहां आराम न मिलने पर सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सांस लेने में दिक्कत आने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हरियाणा के जगाधरी स्थित गाबा अस्पताल में दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। जमा पूंजी उपचार में खत्म हो गई। परिवार में विधवा महिला और चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बहनें और एक भाई है। आजीविका का कोई साधन नहीं है। अब बेटे पर ही परिवार के भरण पोषण और बहनों की शादी की जिम्मेदारी आ पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed