{"_id":"64b83241520ef41e2a0bd9f4","slug":"the-removal-of-the-sanitation-workers-of-the-municipality-was-reinstated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6256-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर पालिका के हटाए गए सफाई कर्मचारियों की हुई बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर पालिका के हटाए गए सफाई कर्मचारियों की हुई बहाली
विज्ञापन
गंगोह। नगरपालिका परिषद से हटाये गए विपक्षी सभासद दल नेता पूजा पाल से संबंधित नौ सफाई कर्मियों की बहाली कर दी गई। एसडीएम ने पक्ष-विपक्ष की बैठक में दोनो पक्षों को समझाकर मामले का पटाक्षेप करा दिया।
बता दें कि नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में ही पूर्व चेयरमैन और वर्तमान सभासद नोमान मसूद के चेयरपर्सन शाजिया के बराबर में बड़ी कुर्सी पर बैठने को लेकर हंगामा हो गया था। भाजपा रालोद सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद भाजपा सभासद पूजा पाल के पति सहित नौ सफाई कर्मियों को हटा दिया गया था। इसे लेकर गतिरोध चल रहा था। बुधवार को एसडीएम अजय कुमार अम्बुष्ट ने दोनों पक्षों के सभासद दल नेताओं को नगरपालिका बुलाकर चर्चा की, उन्हें जनहित का ध्यान रखते हुए मिलजुल कर बिना किसी पक्षपात के कार्य करने की नसीहत दी। इसके बाद हटाए गए सभी नौ कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया।
नोमान मसूद, हमजा मसूद, जिशान, भाजपा व रालोद सभासद दल नेता पूजा पाल, नीरज अग्रवाल, अजय बिट्टू, गुरमीत सहगल, दानिश कुरैशी, पूर्व सभासद डा. राकेश गर्ग, जेई दीपिका रानी, कासिफ कुद्दुसी, शाहनवाज आदि रहे।