फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The rank of the corporation improved in cleanliness, got 40th place in the national level

स्वच्छता में सुधरी निगम की रैंक, राष्ट्रीय स्तर में 40 वां स्थान मिला

Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The rank of the corporation improved in cleanliness, got 40th place in the national level
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम सहारनपुर की रैंक सुधरी है। नगर निगम सहारनपुर दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में शामिल है, जिनमें निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 40 वां स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तर में ओवर ऑल सातवां, प्रदेश के दस लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम सहारनपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर 49 वां स्थान मिला था। लेकिन अगले ही वर्ष स्वच्छ सर्वेेक्षण 2021 में सहारनपुर का खराब प्रदर्शन रहा था, जिसके बाद नगर निगम सहारनपुर 64 वें स्थान पर पहुंच गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का परिणाम शनिवार को जारी हुए। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल नगर निगम सहारनपुर ने 58 वां स्थान हासिल किया है, जबकि अपने वर्ग यानी दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर 40 वां स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश के स्तर पर देखें तो सहारनपुर ओवर ऑल सातवें, दस लाख से कम आबादी वाले प्रदेश के नगर निगमों में दूसरे स्थान पर रहा है। स्वच्छता के लिए निगम सहारनपुर को वन स्टार मिला है।
विज्ञापन

निगम के पास सफाईकर्मी
नगर निगम के 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए करीब दो हजार सफाईकर्मी हैं। इनमें करीब 450 सफाईकर्मी स्थायी हैं, जबकि शेष सफाईकर्मी ठेके पर कार्य कर रहे हैं। केवल सफाईकर्मियों के वेतन पर प्रतिमाह करीब दो करोड़ 12 लाख रुपये खर्च होते हैं। शेष करीब 20 लाख रुपया वाहनों में डीजल पर खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सफाई के क्षेत्र में बेेहतरीन कार्य किया है, जिसका नतीजा यह है कि स्वच्छता में नगर निगम की रैंक सुधरी है। प्रयास यही रहेगा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में हम नगर निगम सहारनपुर को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में ला पाएं। इसके लिए पूरी योजना तैयार की जा रही है।
- गजल भारद्वाज, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed