फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The psychopath attacked and killed the old man with a stick

Saharanpur News: मनोरोगी ने की लाठी से हमला कर वृद्ध की हत्या

Sun, 23 Apr 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The psychopath attacked and killed the old man with a stick
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


तीतरों। अपनी बहन के यहां रह रहे वृद्ध पर मनोरोगी ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नकुड़ के ग्राम जुड्डी निवासी रमेश 60 पुत्र जनक तीतरों थानांतर्गत ग्राम बरसी में अपनी बहन बालेश पत्नी नेपाल सिंह के यहां पिछले 10 वर्ष से रह रहा था। पुलिस को दी तहरीर में बालेश ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे उसका भाई रमेश घर के बाहर सरकारी नल पर पानी पी रहा था। इसी दौरान गांव निवासी मनोरोगी भूपेंद्र ने उसके सिर पर लाठी से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही रमेश की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध अविवाहित था। उसके बहनोई की कई साल पहले मौत हो गई थी और बहन के कोई बच्चा भी नहीं है। इसी वजह से रमेश अपनी बहन बालेश के यहां उसकी देखभाल के लिए रह रहा था। रमेश की मौत के बाद उसकी बहन का रो रो कर बुरा हाल था। मामले की सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed