फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The process has changed, now the district hospital will not be able to order medicines directly.

Saharanpur News: प्रक्रिया बदली, अब सीधे दवा नहीं मंगा सकेगा जिला अस्पताल

Wed, 05 Nov 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The process has changed, now the district hospital will not be able to order medicines directly.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दूसरे जनपदों से दवाइयां मंगवाने की प्रक्रिया बदल गई है। अब जिला अस्पताल सीधे दूसरे जिलों के ड्रग वेयर हाउस से दवाई नहीं मंगवा सकेगा। दवा खत्म होने या स्टॉक कम होने पर उसे जनपदीय ड्रग वेयर हाउस के माध्यम से दवाई मंगवानी पड़ेगी। अभी तक बिना वेयर हाउस के ही दवा आ जाती थी।
जिले का ड्रग वेयर हाउस लखनौती में संचालित है। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की सप्लाई होती है। दवा खत्म होने पर जिला अस्पताल पहले मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली के ड्रग वेयर हाउस से सीधे दवाई मंगवाता था। इसके लिए पत्राचार की प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। हाल ही में शासन ने आदेश दिए कि दूसरे जिलों के ड्रग वेयर हाउस से सीधे दवाई नहीं मंगवाई जाएगी। प्रक्रिया को लंबा कर दिया है। जिला अस्पताल को दूसरे जिलों से दवाई मंगवाने के लिए पहले जनपदीय ड्रग वेयर हाउस को डिमांड भेजनी पड़ेगी। वहां से संबंधित जिले को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अगर वहां पर उपलब्धता है, तभी दवाइयां मिल सकेंगी। इसके साथ ही शासन को भी अवगत कराना होगा। जिला अस्पताल में औषधि भंडार के प्रभारी प्रदीप बैनवाल ने बताया कि अस्पताल में जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से दवाई आती है। पहले दूसरे जिलों से दवाई मंगवा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed