{"_id":"67f96673827c93355f073157","slug":"the-prime-minister-will-arrive-for-the-first-time-after-the-virtual-inauguration-of-the-airport-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-146947-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन के बाद पहली बार आएंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन के बाद पहली बार आएंगे प्रधानमंत्री
Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 20 अक्टूबर को वर्चुअल रूप से किया था। पांच नवंबर से हवाई सेवाएं शुरू होने भी घोषणा हो गई थी। इसमें हिंडन, मुरादाबाद, कुशीनगर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल थे। सरसावा से हिंडन और मुरादाबाद की किराया सूची भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद बात आगे नहीं बढ़ सकी। तभी से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बार-बार मांग कर रहे हैं कि यहां से हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाए।
वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार यहां पर आ रहे हैं। ऐसे में आम जनता में उम्मीद जगी है कि शायद जल्दी हवाई सेवाएं भी शुरू हो जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि केवल अधिकृत लोगों की वहां पर एंट्री होगी। जनप्रतिनिधि और कुछ पदाधिकारी प्रधानमंत्री के स्वागत में जाएंगे।
एयरफोर्स स्टेशन का रनवे होगा इस्तेमाल
सरसावा क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट बनाने बड़ा कारण यह रहा कि यहां पर पहले से ही एयरफोर्स स्टेशन का रनवे है, जिस कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी को रनवे बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा केवल सिविल टर्मिनल का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
यह है एयरपोर्ट की विशेषता
पहले फेज में 65 एकड़ में एयरपोर्ट तैयार किया गया है। एयरपोर्ट पर दो बड़े वायुयान एक साथ खड़ा करने के लिए 113 मीटर लंबे तथा 73 मीटर चौड़े एप्रन (वायुयान खड़ा होने का प्लेटफार्म) बनाया है। इसके साथ ही कार्यालय, बोर्डिंग पास, सुरक्षा जांच, कैंटीन लॉउंज, लगेज जांच, प्रसाधन, लिफ्ट आदि के लिए 2000 स्क्वायर मीटर के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन का भी निर्माण किया गया है। एयरपोर्ट पर एक बार में 50 कार पार्क करने की व्यवस्था है।
लोगों की मांग, जल्द शुरू हो हवाई सेवा
- निर्माण निगम, सिंचाई विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के कॉन्ट्रैक्टर विजेंद्र चौधरी का कहना है कि ठेकेदारी कार्यों से जुड़े कामों से लगातार लखनऊ का आवागमन रहता है, जिसके लिए या तो ट्रेन से जाएं या फिर निजी कार से। हवाई सेवा शुरू होने से काफी फायदा होगा।
- एक निजी डिग्री कॉलेज की डायरेक्टर वंदना पुंडीर ने कहा कि शिक्षा कार्यों से जुड़े कामों से लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगातार लगते रहते हैं। यदि हवाई सेवा शुरू हो जाए तो सफर में लगने वाला समय घट जाएगा।
- पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में हर्बल एंड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की यूनिट चलने वाले अमित देबरानी का कहना है कि कारोबार के सिलसिले में मुंबई तथा गुजरात आना-जाना रहता है। हवाई सेवा आरंभ होने से इससे निजात मिल जाएगी और व्यापार बढ़ेगा।
- वुड कार्विंग एक्सपोर्टर एन अंसारी ने कहा कि अभी तक हवाई यातायात के लिए उन्हें दिल्ली या देहरादून पर निर्भर रहना पड़ता था। दोनों ही जगह जाने के लिए काफी समय खर्च होता है, यदि सरसावा से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएं तो जितना समय उन्हें एयरपोर्ट जाने में लगता है इतने समय में तो वह अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाएंगे।