{"_id":"6060c2808ebc3ee6517459e7","slug":"the-prayers-performed-in-mosques-all-night-saharanpur-news-mrt5321340156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में पूरी रात की गई इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में पूरी रात की गई इबादत
विज्ञापन
मस्जिदों में पूरी रात की गई इबादत
सहारनपुर। शब ए बरात पर जिले भर में अकीदतमंदों ने मस्जिदों में पहुंचकर इबादत की। कब्रिस्तानों में जाकर बुजुर्गों की मगफिरत के लिए दुआएं मांगी गईं।
रविवार रात कुतुबशेर कब्रिस्तान, मंडी समिति रोड गोटे शाह कब्रिस्तान, शेखों वाला कब्रिस्तान, दबनी वाला कब्रिस्तान अंबाला रोड, मेला गुघाल के पास चौक फव्वारा वाला कब्रिस्तान, चिलकाना रोड कब्रिस्तान, 62 फुटा रोड कब्रिस्तान और पेपर मिल रोड स्थित कब्रिस्तान पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर अपने मरहूम और बुजुर्गों को याद किया। उनकी मगफिरत के लिए दुआ कराई गई। साथ ही देश दुनिया में अमन चैन के लिए भी दुआ की गई।
इससे पहले ही नगर निगम की टीम ने सभी कब्रिस्तानों में साफ सफाई आदि व्यवस्था करा ली थी। मस्जिदों में पूरी रात इबादत का दौर चला। वहीं घरों में महिलाओं ने कलाम ए पाक की तिलावत की और नमाजें पढ़ीं। वहीं, शांति, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कब्रिस्तानों पर पुलिस तैनात रही।