{"_id":"5e59547d8ebc3ef3f4509f32","slug":"the-prayer-was-held-amidst-tight-security-saharanpur-news-mrt4713287185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन
सहारनपुर में जुमे की नमाज के चलते बाजारो में तैनात सुरक्षा बल और पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज
सहारनपुर। दिल्ली में हिंसा के बाद पहले जुमे को सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा और निगरानी में जुमे की नमाज कराई गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे जिले में गश्त की और स्थिति पर दिनभर निगरानी बनाए रखी। शांति व्यवस्था कायम रहने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
शहर की जामा मस्जिद पर शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज से कई घंटे पहले से ही डीएम अखिलेश कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सीबी सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अफसरों ने डेरा डाल लिया था। जामा मस्जिद के साथ ही अन्य स्थलों और प्रमुख बाजारों में घूमकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने घंटाघर चौक, शहीद गंज, चौकी सराय, नया बाजार, चौक फव्वारा, कक्कड़ गंज, सराफा बाजार, अंसारी रोड, नखाशा बाजार, वुडकार्विंग बाजार, चिलकाना रोड, गोल कोठी, खाताखेड़ी सहित अन्य बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने हिंदू और मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों को साथ लेकर हर वर्ग के लोगों को आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कहा कि सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से यदि कोई दुष्प्रचार किया जाता है, तो उससे सतर्क रहें। बहकावे में न आएं। नमाज के दौरान जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी के अलावा हाजी शमशेर, मंसूर बदर, कलीम मलिक आदि ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग किया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्तों ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस टीमें दिल्ली से आने वालों के बारे में भी पूछताछ करती रहीं।
विज्ञापन
समझदार हैं जिले के लोग, शांति रही
जिले के लोग काफी समझदार हैं। जुमे की नमाज शांति से संपन्न हो गई। शहर से लेकर पूरे जिले में अमन कायम रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी, आरआरएफ, सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सिविल डिफेंस और समाज के बुद्धिजीवियों ने सहयोग किया।
दिनेश कुमार, एसएसपी

सहारनपुर में जुमे की नमाज के चलते बाजारो में तैनात पीएसी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जुमे की नमाज के चलते बाजारो का भ्रमण करते पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR