फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The poorest in Muzaffarabad block and the richest in Nanauta

Saharanpur News: मुजफ्फराबाद ब्लॉक में सबसे गरीब तो नानौता में सबसे अधिक अमीर

Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The poorest in Muzaffarabad block and the richest in Nanauta
सहारनपुर। जिले की 810 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना के तहत पात्रों के सर्वे का काम जारी है। अभी तक हुए पहले सर्वे में मुजफ्फराबाद ब्लॉक में सबसे अधिक पात्र पाए गए हैं। सबसे कम पात्र नानौता ब्लॉक में मिले हैं। सर्वे 31 मार्च तक पूरा करना होगा। पात्रों का सत्यापन भी इस बार से तीन स्तरों पर होगा। अभी तक के सर्वे में जिलेभर में 4028 लोग चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन




केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस बार केवल कच्चे घरों के लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत 300 सर्वेयर जिले की हर ग्राम पंचायत में जाकर सर्वे कर रहे हैं। अभी तक हुए सर्वे में मुजफ्फराबाद में ब्लाक में 601 लोग योजना के तहत चिह्नित किए गए हैं। जबकि सबसे कम नानौता में 119 लोग चिह्नित हुए हैं। सर्वे पूरा होने के बाद सभी का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सर्वे में मिले लोगों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ न हो इसके लिए एआई तकनीक से लैस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


- ब्लॉकवार चिह्नित लोग

-ब्लॉक का नाम-----------------------चिह्नित
विज्ञापन
विज्ञापन


बलियाखेड़ी---------------------------441

देवबंद--------------------------------------229

गंगोह---------------------------------------476

मुजफ्फराबाद----------------------------------601

नागल------------------------------------337

नकुड़---------------------------------------------435

नानौता-----------------------------------------------119

पुंवारका------------------------------------------337

रामपुर मनिहारन-----------------------------------191

सढ़ौली कदीम--------------------------------------------488

सरसावा---------------------------------------------------------374

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए सर्वे चल रहा है। अभी तक सबसे ज्यादा मुजफ्फराबाद में सबसे अधिक पात्र पाए गए हैं। सर्वे को 31 मार्च तक पूरा किया जाना है।

-प्रणय कृष्ण, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed