फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The pollsters are trying to find the pulse of voters through the survey

सर्वे के जरिये वोटरों की नब्ज टटोलने में लगे हैं प्रधानी के दावेदार

Thu, 13 Aug 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The pollsters are trying to find the pulse of voters through the survey
बड़गांव (सहारनपुर)। भले ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा अभी तक न हो पाई हो, लेकिन गांवों में प्रधानी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। गांव की सरकार बनाने को प्रधानी दावेदार आनलाइन सर्वे के माध्यम से वोटरों की नब्ज टटोलने में जुटे हैं। एक गांव में 7159 लोग सर्वे में अपनी पसंद के दावेदार पर भरोसा जता चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते भले ही सरकार ने अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया हो, लेकिन गांवों में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। गांव में प्रधानी के दावेदार गली गली बैठकों में बैठकर वोटरों से समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। नानौता ब्लाक की पंचायत जड़ौदा पांडा , शिमलाना आदि ग्राम पंचायत क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है। इन दोनों पंचायतों में कई कई मजरे गांव जुड़े होने से एक एक पंचायत में करीब सात से दस हजार तक वोटर हैं। दोनों बड़ी पंचायत होने पर चुनाव को लेकर प्रधानी के दावेदार जी जान से मैदान में उतर चुके हैं। कुछ प्रधानी दावेदार देश के आम चुनाव की तर्ज पर गांव में सरकार बनाने को एक एप के माध्यम से आनलाइन सर्वे चलाकर वोटरों की नब्ज टटोलने में लगे हैं। जड़ौदा पांडा में प्रधानी के एक दावेदार का कहना है कि चार दावेदारों के नाम पर गांव में एक सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में अभी तक 7159 लोगों ने अलग-अलग दावेदारों पर भरोसा जताया है। इसी तर्ज पर शिमलाना सहित दल्हेड़ी, चंदपुर, बड़गांव आदि कई गांवों में दावेदार एप के जरिये सर्वे कराकर वोटरों के मूड को भांपने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed