फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The poison of pollution dissolved in the air due to late night fireworks

आतिशबाजी से शहर की हवा में घुला जहर

Mon, 28 Oct 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
The poison of pollution dissolved in the air due to late night fireworks
सहारनपुर में आतिशबाजी से निकलता धुआं से फैलता प्रदूषण - फोटो : SAHARANPUR
देर रात तक हुई आतिशबाजी से हवा में घुला प्रदूषण का जहर
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली पर देर रात तक हुई आतिशबाजी ने हवा में प्रदूषण का जहर घोल दिया। आलम यह रहा कि अगले दिन यानी सोमवार की सुबह हर तरफ धुआं नजर आ रहा था। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में वायु प्रदूषण इस बार कम रहा, जबकि शोर प्रदूषण कुछ अधिक दर्ज किया गया।
दीपावली पर रविवार को देर रात तक आतिशबाजी होती रही। आतिशबाजी के कारण फैलने वाले शोर और वायु प्रदूषण को मापने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में तीन जगहों पर उपकरण लगाए थे। आतिशबाजी के कारण शहर में हुए वायु प्रदूषण के आंकड़े खतरनाक रहे हैं। इस बार शहर का वायु प्रदूषण पीएम-2.5 -- 272 माइक्रोग्रॉ पर नार्मन मीटर क्यूब रिकार्ड दर्ज किया गया है, जो कि सप्ताह भर पहले यानी 21 अक्तूबर को सामान्य दिन में 188 था। बीते वर्ष के दीपावली पर हुए वायु प्रदूषण के साथ तुलना करें तो इस बार दीपावली पर वायु प्रदूषण कम रहा है। 2018 की दीपावली सात नवंबर को मनाई गई थी। उक्त दीपावली पर सहारनपुर का वायु प्रदूषण पीएम-2.5 -- 376 माइक्रोग्राम रहा था। मानक के अनुसार 100 से अधिक नहीं होना चाहिए। इसका स्टैंडर्ड मानक 60 माइक्रोग्राम है।
विज्ञापन

इस तरह मापा जाता है एयर क्वॉलिटी इंडेक्स
वायु प्रदूषण मापने के आठ मानक (प्रदूषक तत्व पीएम 2.5, पीएम 10, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन, सल्फर डाईऑक्साइड, एल्युमिनियम व लेड) होते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस मौर्या ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण पीएम 2.5 और पीएम 10 ही होते हैं। इन्हीं का आंकड़ा सर्वाधिक होता है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स मापते समय पीएम 2.5, पीएम 10 और किसी एक अन्य मानक को शामिल किया जाता है। इसका केवल स्टैंडर्ड होता है, इसकी कोई मापक इकाई नहीं होती। वहीं पीएम 2.5 और पीएम 10 को माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में मापा जाता है। किसी भी चीज के जलने से जो प्रदूषण होता है, उसमें पीएम 2.5 और धूल कणों में पीएम-10 होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलनात्मक वायु प्रदूषण
वर्ष 2018-----------------------------------वर्ष 2019
सामान्य दिन पीएम: 2.5 -- 186----------सामान्य दिन पीएम 2.5 -- 188
दीपावली की रात पीएम: 2.5 -- 376------दीपावली की रात पीएम 2.5 -- 272
------------
ध्वनि प्रदूषण
स्थान-----------------2018-------------2019
चंद्रनगर--------------73.4--------------75.9 डेसीबल (सामान्य दिन-57.5)
जिला अस्पताल-----72.8--------------72.9 डेसीबल (सामान्य दिन-62.8)
आवास विकास------81.5--------------80.02 डेसीबल (सामान्य दिन-55.4)

सहारनपुर में आतिशबाजी से निकलता धुआं से फैलता प्रदूषण

सहारनपुर में आतिशबाजी से निकलता धुआं से फैलता प्रदूषण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed