फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The poetry of Vijendrapal and Anuj joined the Arjuna Awardee Poetry Section

अर्जुन अवार्डी काव्य धारा में शामिल हुईं विजेंद्रपाल और अनुज की कविता

Sat, 25 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The poetry of Vijendrapal and Anuj joined the Arjuna Awardee Poetry Section
- डा. अनुज कुमार शर्मा, साहित्यकार - फोटो : SAHARANPUR
अर्जुन अवार्डी काव्य धारा में शामिल हुईं विजेंद्रपाल और अनुज की कविता
विज्ञापन

सहारनपुर। साहित्यिक संस्था विभावरी के सचिव एवं साहित्यकार डॉ. विजेंद्र पाल शर्मा और उनके पुत्र डॉ अनुज कुमार शर्मा की कविताएं अर्जुन अवार्डी काव्य धारा शीर्षक से प्रकाशित काव्य संकलन में शामिल हुई हैं।

इस काव्य संकलन को केंद्रीय हिंदी निदेशालय की विशेषज्ञ डॉ. विदुषी शर्मा ने संपादित किया। उसमें देश के 133 अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के जीवन पर लिखी कविताओं को शामिल किया गया है। डॉ. विजेंद्र पाल शर्मा ने एथलेटिक्स सुधा सिंह के जीवन पर तथा डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर के जीवन पर कविता लिखी है। डा अनुज कुमार शर्मा यूं तो विज्ञान वाचस्पति के अलावा वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान में एमएससी हैं, लेकिन साहित्य में उनकी गहरी रुचि है। उन्होंने बेटियों और बच्चों के लिए मधुर गीत लिखे हैं। % अर्जुन अवॉर्डी काव्य धारा % शीर्षक वाले इस संकलन ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। विभावरी संस्था के अध्यक्ष बालेश्वर कुमार जैन सहित साहित्य साधकों ने दोनों रचनाकारों को बधाई दीं।

- डा. विजेंद्रपाल शर्मा, साहित्यकार

- डा. विजेंद्रपाल शर्मा, साहित्यकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed