फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The pillars placed in the middle of the road, mineral vehicles will not pass

सड़क के बीच लगाए खंभे, नहीं गुजरेंगे खनिज वाहन

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The pillars placed in the middle of the road, mineral vehicles will not pass
सहारनपुर। हरियाणा के टापू की तरफ से आने वाली खनिज सामग्री का अवैध परिवहन रोकने को पुलिस सक्रिय हो गई। सरसावा क्षेत्र के नारायणपुर गुर्जर के संपर्क मार्ग से खनिज सामग्री के वाहनों का आवागमन हो रहा था, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने सड़क के बीच खंभे लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दो दिन पहले ही इस संबंध में आदेश दिया था कि दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज सामग्री के वाहनों को शाहजहांपुर और देहरादून रोड पर बिहारीगढ़ में बनाए गए चेक गेट से ही होकर गुजरना होगा। ताकि चेक गेट पर खनिज सामग्री की मात्रा और वाहन के परिवहन पर नजर रखी जा सके। बावजूद इसके खनिज सामग्री का परिवहन गांवों के संपर्क मार्ग से किया जा रहा था। इसी के चलते शुक्रवार को एसपी सिटी ने शुक्रवार को सरसावा क्षेत्र के गांव नारायणपुर गुर्जर के संपर्क मार्ग पर जाकर जायजा लिया। वहां से खनिज सामग्री के वाहनों का परिवहन ना हो सके, इसके लिए सड़क के बीच खंभे लगवा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से खनिज सामग्री का अवैध परिवहन करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed