{"_id":"6181721f904aeb294434e072","slug":"the-pickup-collided-with-the-tree-the-young-man-died-saharanpur-news-mrt5633022174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई पिकअप, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई पिकअप, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। लिफ्ट लेकर पिकअप गाड़ी में बैठे युवक की फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे छुटमलपुर से तीन किमी कलसिया की तरफ सेंट जोसेफ स्कूल के पास हुआ। पुलिस के अनुसार कलसिया की तरफ से आ रही पिकअप के चालक को झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी की परिचालक साइड के परखच्चे उड़ गए और उसी तरफ बैठे संदीप (32) पुत्र धर्मपाल निवासी पुंवारका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि रिफाइंड से भरी गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हुई है। युवक लिफ्ट लेकर गाड़ी में देहरादून जाने के लिए बैठा था कि हादसे का शिकार हो गया। मृतक के परिजनों ने इत्तेफाकिया में मामला दर्ज कराया है।