{"_id":"68643502b2f748c22804a3fc","slug":"the-pet-dog-killed-the-snake-and-saved-the-owners-family-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-153035-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पालतू कुतिया ने नाग को मारकर मालिक के परिवार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पालतू कुतिया ने नाग को मारकर मालिक के परिवार को बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। गांव मोहड़ा में वफादारी और साहस की ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। एक पालतू कुतिया ने घर में घुसे जहरीले नाग से संघर्ष कर न केवल अपने मालिक के परिवार को बचाया, बल्कि अंत में खुद अपनी जान भी गंवा दी।
घटना सोनू वर्मा के घर की है, जहां रात के समय उनकी पत्नी और पुत्र आंगन में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे थे। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने एक कुतिया पाल रखी थी। रात में अचानक एक बड़ा काला नाग आंगन में आ गया। खतरे को भांपते हुए कुतिया जोर-जोर से भौंकने लगी। परिवार ने समझा कि कोई बिल्ली होगी। तभी अंधेरे में कुतिया और नाग के बीच संघर्ष शुरू हो गया। नाग ने कुतिया को डस लिया, लेकिन कुतिया ने हार नहीं मानी और सांप को अपने जबड़े में दबाकर छत पर ले गई और वहां उसके तीन टुकड़े कर दिए। कुछ देर बाद कुतिया ने भी वहीं दम तोड़ दिया।
सुबह जब परिवार ने कुतिया को न देख उसकी तलाश की तो छत पर पहुंचकर उनका दिल दहल गया। वहां सांप के टुकड़े बिखरे पड़े थे और पास में कुतिया मृत पड़ी थी। गांव में इस वफादार कुतिया की बहादुरी और निष्ठा की खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि कुतिया ने जो किया, वह इंसान के लिए भी मिसाल है।