फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The personnel engaged in duty will not leave the district headquarters during the examinations

परीक्षाओं के दौरान जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे ड्यूूटी में लगे कर्मी

Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
The personnel engaged in duty will not leave the district headquarters during the examinations
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो 12 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा में ड्यूटी पर लगने वाले अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इस दौरान जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने लिखित आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

आठ मार्च को सभी जनपदों को जारी आदेश में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें परीक्षा केंद्रों तक तथा परीक्षा के बाद केंद्रों से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए जिला जिला विद्यालय निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं अतिसंवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए। इसलिए परीक्षाओं में ड्यूटी पर लगा कोई भी अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक या कर्मचारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर दुरुस्त करा लिए जाएं। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के साथ ही सीसीटीवी भी लगाए जाएं।
विज्ञापन

जिले में कुल 67,313 परीक्षार्थी
दसवीं के संस्थागत विद्यार्थी -34,507
दसवीं के व्यक्तिगत विद्यार्थी - 718
12वीं के संस्थागत विद्यार्थी - 29,448
12वीं के व्यक्तिगत विद्यार्थी - 2,640
कुल विद्यार्थी - 67,313
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं, जिनकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए आदेश दिए हैं, जिनमें यह बात भी शामिल है कि परीक्षाओं के दौरान कोई भी कर्मी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed