{"_id":"5f4009968ebc3e3ce151e352","slug":"the-period-for-submission-of-claims-under-the-farmers-accident-welfare-scheme-is-extended-saharanpur-news-mrt4973281127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में दावा प्रस्तुत करने की अवधि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में दावा प्रस्तुत करने की अवधि बढ़ी
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 14 सितंबर 2019 से 31 जुलाई 2020 तक की अवधि में मृत्यु, दिव्यांगता के दावों के लॉकडाउन के कारण विलंब से प्राप्त होने के चलते उनके निस्तारण के लिए दावा प्रस्तुत किए जाने की अवधि को बढ़ा दी है।
मंडलायुक्त संजय कुमार ने कृषक की दुर्घटनावश मृत्यु अथवा दिव्यांगता होने पर कृषक/विधिक वारिस को आवेदन पत्र निर्धारित प्रमाण पत्रों के साथ अधिकतम डेढ़ माह की अवधि में संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। विशेष परिस्थिति में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अवधि को एक माह तक बढ़ाने का अधिकार जिलाधिकारी को होगा। किसी भी दशा में ढाई माह के पश्चात आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना संबंधी शासनादेश के बाद 23 मार्च 31 मई तक कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन रहा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कुछ लोग इस योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि इसके चलते मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ पाने से वंचित कृषकों को योजना का लाभ दिए जाने के लिए 14 सितंबर 2019 से 31 जुलाई 2020 तक की अवधि में मृत्यु/दिव्यांगता के दावा प्रस्तुत करने की समय सीमा को अधिकतम ढाई माह बढाये जाने का निर्णय लिया है।