फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The parks developed under the Smart City plan were opened to the public

स्मार्ट सिटी योजना में विकसित हुए पार्कों को पब्लिक के लिए खोला

Fri, 02 Sep 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The parks developed under the Smart City plan were opened to the public
सुभाष नगर में स्मार्ट पार्क का उदघाटन करते मेयर पूर्व सांसद विधायक व नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किए गए तीन पार्कों को शुक्रवार को पब्लिक के लिए खोल दिया गया। यह पार्क लक्ष्मी नगर, पटेल नगर और सुभाष नगर में स्थित हैं। योजना के तहत महानगर में कुल नौ पार्कों का जीर्णोद्घार और सुंदरीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

पार्कों को महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त गजल भारद्वाज, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पब्लिक के लिए खोला। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि कुल नौ पार्कों का जीर्णोद्घार और सुंदरीकरण किया जाना है। इनमें से तीन पार्कों पर काम पूर्ण हो चुका है। शेष जुबली पार्क, गांधी पार्क, मदनपुरी पार्क, कृष्णानगर पार्क, महावीर जैन पार्क, म्यूनिसिपल कॉलोनी पार्क में काम होना बाकी है। तीनों पार्कों में चाहरदीवारी, पाथ-वे, गेट, प्रकाश व्यवस्था, सेमी हाईमास्ट लाइट, ओपन जिम, बच्चों के झूले व बैंच आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने सभी पार्कों की प्रकाश व्यवस्था सोलर सिस्टम आधारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, सर्वेश्वर प्रभाकर, पार्षद गौरव चौधरी, सतपाल कलसी, जगदीश राज, सुशील भाटिया, अरविंद गुलाटी, गौरव पुरी, विनय दुग्गल, त्रिलोकनाथ पुरी, राजेंद्र कोहली, सुधांशु गांधी, जीवन ज्योत सिंह, अमन सेठी आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट पार्क को जनता को समर्पित करते मेयर, विधायक, पूर्व सांसद, नगरायुक्त व महानगर भाजपा अध्यक्ष

स्मार्ट पार्क को जनता को समर्पित करते मेयर, विधायक, पूर्व सांसद, नगरायुक्त व महानगर भाजपा अध्यक्ष- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed