फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The paper mill railway gate remained closed throughout the day, opened in the evening

दिनभर बंद रहा पेपर मिल रेलवे फाटक, शाम को खुला

Fri, 11 Nov 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The paper mill railway gate remained closed throughout the day, opened in the evening
बंद पेपर मिल फाटक पर काम करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पेपर मिल रोड के फाटक को बंद कर रेलवे ने आठ घंटे लगातार काम कराया। जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शहर में आने के लिए दिनभर लोगों को गांवों के रास्तों का सहारा लिया। वहीं, शाम को फाटक पर काम पूरा होने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे रेलवे टीम पेपर मिल रोड के फाटक पर पहुंची। यहां टीम ने कुछ देर तक मुआयना किया। इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार नौ बजे फाटक बंद कर लाइन पर ट्रैक पर पत्थर डालने ने का काम शुरू कर दिया। फाटक के बंद होने से महानगर से टपरी, नागल, तल्हेड़ी, देवबंद और मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों ने डीएम आवास, दाबकी, परागपुर के रास्ते का सहारा लिया। जो वाहन आते रहे, उनके चालकों को यातायात पुलिस ने वापस किया। रेलवे फाटक के बंद होने की जानकारी लोगों को पहले ही लग गई थी। जिसके चलते पेपर मिल रोड पर अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को लोगों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ तेजवीर सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक पर आठ घंटे तक लगातार काम हुआ। खास बात यह रही कि फाटक पर काम से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

पेपर मिल फाटक बंद होने के कारण साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करते लोग

पेपर मिल फाटक बंद होने के कारण साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

फाटक बंद होने के कारण पैदल निकलते लोग

फाटक बंद होने के कारण पैदल निकलते लोग- फोटो : SAHARANPUR

पेपर मिल रोड पर बाइक के लिये पैट्रोल लाकर बाइक में डालता व्यक्ति

पेपर मिल रोड पर बाइक के लिये पैट्रोल लाकर बाइक में डालता व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed