{"_id":"60e34c488ebc3ec75e618a34","slug":"the-pain-of-the-disabled-was-removed-the-exercise-to-win-the-national-award-saharanpur-news-mrt5459151188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के दर्द किया दूर, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के दर्द किया दूर, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की कवायद
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बीच दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान करने पर सर्वश्रेष्ठ जिला होने पर राज्य पुरस्कार मिल चुका है। अब राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कवायद शुरू कर दी है।
कोरोना काल के बीच दिव्यांगजनों को पेंशन, शादी अनुदान, यूडीआईडी कार्ड, उद्योग स्थापित करने के लिए अनुदान में सर्वाधिक काम करने पर सहारनपुर जिले को राज्य पुरस्कार व सर्वश्रेष्ठ अधिकारी का पुरस्कार मिल चुका है। रैंकिंग में भी जनपद एक नंबर पर रहा है। अब शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ दिलवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसको लेकर दिव्यांगजन विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है और जनपद के 11 ब्लॉकों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विकास भवन में दिव्यांगजनों के निशुल्क ऑनलाइन फार्म भरवाने के लिए एक सेंटर खोला जा रहा है। ताकि दिव्यांगजनों को जनसेवा केंद्रों पर जाकर पैैसा खर्च न करना पड़े।
-----------------
पिछले दिनों विभाग की ओर से किए गए कार्य
-- वर्तमान में जिले में 16053 दिव्यांग हैं, जो पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। हाल ही में 1024 नए दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर पेंशन का लाभ दिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- शादी अनुदान में पांच दिव्यांग दंपती अनुदान के रूप में 35-35 हजार रुपये दिए।
-- 22 दिव्यांगजनों को दुकान निर्माण व लघु उद्योग के लिए अनुदान दिया। इसके अलावा 1499 दिव्यांगजनों का अब चयन किया।
-- छह हजार दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। वर्तमान में 13 हजार आवेदन किए।
-- 100 से अधिक दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी।
-------------------
संस्था ने की दिव्यांगजनों की मदद
भारतीय दिव्यांगजन संस्था के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से भी विभाग के सहयोग से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को अनेक योजनाओं का लाभ दिलवाया गया है। यात्रा के दौरान आने वाली दिक्कत का अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया।
-----------
वर्जन:-
विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। उनके कार्यालय में दिव्यांगजनों के निशुल्क ऑनलाइन फार्म भरने के लिए सेंटर खोला रहा है। इसके अलावा विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।
-अभय श्रीवास्तव, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग