फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The outstanding sugarcane price has not been paid, the farmers are upset

Saharanpur News: नहीं हुआ बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, किसान परेशान

Mon, 24 Jun 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The outstanding sugarcane price has not been paid, the farmers are upset
सहारनपुर। जनपद की चार चीनी मिलें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरत रही हैं। इन चीनी मिलों पर किसानों का 175.96 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य के बकाया हैं। जिले में सबसे अधिक गांगनौली चीनी मिल पर 117.29 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

शासन प्रशासन के तमाम प्रयास जनपद में पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रहे हैं। जिले की आठ में चार चीनी मिलों पर अभी भी 175.96 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के अवशेष है। चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान करने का नियम है। इसके बाद बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज देने का प्रावधान है। किसानों को न तो समय पर गन्ना मूल्य भुगतान ही होता है और न ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज मिलता है। जिले की चार चीनी मिलों द्वारा अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने से किसान आर्थिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

- बोले किसान
गांव बोहडूपुर निवासी मुकीम प्रधान ने बताया कि वह गन्ना किसान है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से कारण फसल के लिए दुकानदार से कीटनाशक एवं उर्वरक भी उधार लेने पड़ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य खर्च भी हैं, बकाया भुगतान नहीं होने से आर्थिक तौर पर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगली मेहनाज निवासी विजेंद्र सिंह का कहना है कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से बेहद परेशान हैं। इसके कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। घरेलू एवं सामाजिक खर्च पूरा करने में भारी परेशानी हो रही है।

- गांव चकखीजरपुर निवासी किसान विशंभर सिंह का कहना है कि मिल पर पौधे गन्ने का पूरा भुगतान शेष है। आर्थिक परेशानी के चलते उन्हें धान की फसल की तैयारी में दिक्कत हो रही है। बारिश नहीं होने से गन्ने सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए डीजल खर्च करना पड़ रहा है।
- खजूरी अकबरपुर के किसान गुरुदत्त ने बताया कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से बच्चों की शिक्षा का खर्च एवं रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। धान और गन्ने की फसल तैयार करने के लिए उधार लेना पड़ रहा है।

- वर्जन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराई है। इसमें चीनी मिलों को जल्द बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी भुगतान करने में कोताही बरतने वाली मिल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
- चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य (करोड़ में)
चीनी मिल --------- बकाया
गांगनौली ---------- 117.29
गागलहेडी --------- 31.26
टोडरपुर ----------- 21.05
बिड़वी ------------ 6.36
-----------
नोट: गन्ना विभाग के 22 जून के आंकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed