फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The organization showed strength, then the lotus blossomed

भाजपा के दिग्गजों ने दिखाया दम तो खिला कमल

Thu, 24 Oct 2019 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
The organization showed strength, then the lotus blossomed
संगठन ने दिखाया दम, तब जाकर खिला कमल
विज्ञापन

45 दिन में दो बार आए सीएम योगी आदित्यनाथ, आला नेता भी लगातार फोकस किए रहे
सहारनपुर। भाजपा ने गंगोह उपचुनाव जीतने में पूरा दम लगा दिया। 45 दिन के अंदर दो बार मुख्यमंत्री खुद आए। एक बार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मतदाताओं की नब्ज टटोली। प्रदेश संगठन महामंत्री विजय बहादुर और सुनील बंसल सहित कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाले रखा।

गंगोह विधानसभा क्षेत्र कैराना लोकसभा क्षेत्र में आता है, जबकि संगठन के हिसाब से गंगोह सहारनपुर भाजपा कार्यकारिणी का हिस्सा है। हाईकमान ने उपचुनाव पर पूरा फोकस किया। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र को चुनाव प्रभारी बनाया और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल को टिकट फाइनल कराने की जिम्मेदारी दी। इन दोनों नेताओं ने चार माह में चार बार यहां आकर मंथन किया। प्रदेश संगठन महामंत्री विजय बहादुर पाठक को भी रणनीति बनाने के लिए सहारनपुर भेजा। वह मतदान से एक दिन पहले तक सहारनपुर में जमे रहे। कुल 16 दिन वह यहां रहे। छह सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ गंगोह आए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी गंगोह क्षेत्र में जनसभा की। 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने नानौता में जनसभा कर वोटरों को साधा। इनके अलावा सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर आदि मोर्चा संभाले रहे। इनके अलावा स्थानीय स्तर पर नकुड़ विधायक और आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने भी अपना काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed