फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The opposition has become directionless

दिशाहीन हो चुका विपक्ष, बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान : त्रिपाठी

Tue, 30 Jul 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The opposition has become directionless
सहारनपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में सर्वसमाज का ध्यान रखा। यह बजट देश और प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष दिशाहीन हो चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। एक सवाल में जब उनसे पूछा गया कि सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि यह बजट मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ है। जवाब में रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि विपक्ष दिशाहीन हो चुका है। विपक्ष के लिए देश कुछ नहीं है। यह सिर्फ स्वयं स्वार्थ की राजनीति करते हैंं।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कांवड़ मार्ग पर होटल, ढाबों, ठेलियों पर उनके स्वामी के नाम अंकित करने के सवाल पर चुप्पी साध गए। कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा है। इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि बजट में नौजवान, किसान, व्यापारी, उद्यमियों, ग्रामीणों, आग नागरिकों सहित बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज को ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नीरज गुप्ता, किशोर शर्मा, गौरव गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed