{"_id":"63c1a9febf634e6fa80820b0","slug":"the-operators-themselves-will-dispose-of-the-waste-coming-out-of-the-dhabas-saharanpur-news-c-14-1-77743-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ढाबों से निकलने वाले कचरे को खुद निस्तारित करेंगे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ढाबों से निकलने वाले कचरे को खुद निस्तारित करेंगे संचालक
Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के ढाबा संचालक ढाबों से निकलने वाले हर प्रकार के कचरे को खुद निस्तारित करेंगे। प्रदेश में शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर निगम की टीम ने महानगर में स्वच्छ ढाबा अभियान शुरू किया है। इसके तहत ढाबा संचालकों को जागरूक किया जा रहा है। तीन माह तक चलने वाले अभियान में कचरा निस्तारण करने तथा स्वच्छता अपनाने वाले ढाबा संचालकों को निगम द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि निगम ने नगर सीमा में जागरुकता के लिए मुख्य मार्गों पर 34 ढाबे चिह्नित किए हैं। पांच जनवरी से 12 जनवरी तक नवाबगंज क्षेत्र में ढाबों पर जाकर ढाबा संचालकों और वहां काम करने वालों को जागरूक किया गया है। ढाबा संचालकों को ढाबों पर डस्टबिन रखने, गीला और सूखा कचरा अलग अलग एकत्रित करने, कचरे को वैज्ञानिक विधि से खुद निस्तारित करने, शौचालयों को साफ रखने आदि के लिए प्रेरित किया गया। 13 जनवरी से 20 मार्च तक ढाबों की मॉनिटरिंग तथा 20 मार्च से 31 मार्च तक रेटिंग के आधार पर ढाबों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन और अन्य प्लास्टिक उत्पादों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी ढाबा संचालकों को कहा जा रहा है। इसके अलावा साफ पार्किंग आदि सभी मानक पूरे करने होंगे।
दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटवाया
सहारनपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटवाया। हसनपुर चुंगी से विकास भवन तक चलाए गए अभियान के दौरान कई दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया, साथ ही दो होटलों सहित आधा दर्जन दुकानों पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखे बोर्ड जब्त कर निगम लाए गए। सड़क पर रेत, बजरी व सरिया रखने वाले दुकानदारों सहित दो होटलों पर भी जुर्माना लगाया गया। कर अधीक्षक साहब सिंह व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने अतिक्रमणकारियों को दाेबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, हलालपुर में सरकारी भूमि पर एक ग्रामीण द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।