{"_id":"60de0a918ebc3e6132743539","slug":"the-operation-of-trains-increased-the-raucousness-returned-to-the-station-saharanpur-news-mrt545422442","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन बढ़ा, स्टेशन पर लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन बढ़ा, स्टेशन पर लौटी रौनक
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से बंद चल रहीं ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को शुरू हो गया, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे स्टेशन पर रौनक लौट आई। कुल 18 ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन 10 जुलाई तक शुरू हो जाएगा।
बृहस्पतिवार को पैसेंजर ट्रेनों में कुल 1200 यात्रियों ने यहां से सफर किया। ट्रेनों का संचालन बढ़ाए जाने पर रेलवे स्टेशन के अधिकारी भी सक्रिय नजर आए। वहीं, ट्रेनों के संचालन बढ़ने से स्टेशन के वेंडर भी खुश नजर आए। क्योंकि ट्रेनों की संख्या कम होने पर उनका कारोबार भी प्रभावित था और कई दुकानें तो बंद रही थीं।
सोशल डिस्टेंसिंग और जांच की रही व्यवस्था
रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों की कोविड जांच करता मिला। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर पांच पर भी रेलवे कर्मी आने जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे, साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के लिए गोल घेरे भी बनाए गए थे, ताकि भीड़ न लगने पाए।
विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में बैठे भी रहना पड़ा
टिकट बुकिंग काउंटर के पास ही कई यात्री फर्श पर बैठे मिले, जो ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। उनमें राहुल, मुकेश और नरेंद्र ने बताया कि उन्हें मुरादाबाद जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार होना था। आज ही सहारनपुर से मुरादाबाद की पैसेंजर ट्रेन शुरू हुई। इससे काफी फायदा मिला है।
59 हजार रुपये की हुई आमदनी
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से टिकटों की बुकिंग से छह ट्रेनों के लिए करीब 59 हजार रुपये की आमदनी हुई। सहारनपुर से मुरादाबाद, सहारनपुर से दिल्ली, सहारनपुर से वाया शामली से दिल्ली सहित कुल छह ट्रेनों के लिए यहां से 1200 यात्रियों ने सफर किया।
खलासी लाइन की तरफ शुरू हुई खिड़की
ट्रेन में सफर के लिए अभी तक मुख्य गेट के पास वाले काउंटर ही खोले जा रहे थे, लेकिन अब खलासी लाइन की तरफ वाला काउंटर भी खोल दिया गया है। यह बात अलग है कि अभी खलासी लाइन की तरफ टिकट बुकिंग के लिए कम ही यात्री पहुंच पा रहे हैं।
उत्तर रेलवे के निर्देश पर ट्रेनों का संचालन बढ़ा दिया गया है। इससे अंबाला डिवीजन के कई स्टेशनों से ट्रेन लेने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। - हरिमोहन, सीनियर डीसीएम