फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The ongoing treatment of the patient, the family is spending the night on the road

मरीज का चल रहा उपचार, परिजन बिता रहे सड़क पर रात

Thu, 22 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
The ongoing treatment of the patient, the family is spending the night on the road
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहारनपुर के साथ ही शामली और मुजफ्फरनगर के भी मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों के तीमारदारों को वार्ड में जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन तीमारदार वहां से जा नहीं रहे हैं, बल्कि बाहर रहकर ही अपने मरीज की सेहत में सुधार की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के बाहर सड़क किनारे फुटपाथ और डिवाइडर के बीच खड़े पेड़ों के नीचे अनेक लोग बैठे थे। कुछ लोगों ने तो फुटपाथ पर ही चादर आदि बिछाकर बिस्तर तक लगा रखा था। यहां मौजूद गंगोह निवासी विजेंद्र ने बताया कि एक दिन पहले से उनका बेटा कोविड अस्पताल में भर्ती है। वह यहीं खुले में रात गुजारते हैं। इनके अलावा शामली निवासी सचिन ने बताया कि उनका भाई भर्ती है, जिसके चलते यहां रुके हुए हैं। इनके अलावा भी कई लोग यहां परिसर में बने भवन के सहारे बैठे और कुछ चादर बिछाए लेटे हुए मिले।
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर बढ़ा रहे हौसला
शामली जिले के गांव खेड़ीकरमू निवासी युवक को कोरोना संक्रमण के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में भर्ती कराया गया है। युवक के भाई के अलावा अन्य दोस्त भी बृहस्पतिवार को उसका हाल जानने पहुंचे। वह मरीज से मिलने अंदर वार्ड में तो नहीं जा पाए, लेकिन मोबाइल फोन के जरिये वीडियो कॉल करके बात की। युवक का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रै भाई, हाथ उठा दे, सबकू तसल्ली हो जा, अर बस यूं ही हंसता रह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed